अजय देवगन की 'मैदान' को लेकर प्रोड्यूसर बोनी कपूर का बड़ा ऐलान, जानें रिलीज के बारे में कंफर्म डिटेल
कोरोना संकट के बीच फिल्मों की रिलीज पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। अभी भी कुछ साफ नहीं है कि कब फिल्म इंडस्ट्री का हाल सुधरेगा। फिलहाल सभी फिल्मों की शूटिंग अटकी हुई है और जो फिल्में तैयार थीं वह लॉकडाउन व सिनेमाघरों के बंद होने के चलते अधर में लटकी पड़ी हैं। ऐसे में फिल्ममेकर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला भी लेना पड़ा रहा है।
ऐसे संकट में अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म "मैदान" को लेकर भी चर्चा सामने आ रही थी। स्पोर्ट्स ड्रामा बेस्ड फिल्म "मैदान" को लेकर लगातार ये गॉसिप्स देखे जा रहे थे कि ये फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। लेकिन अब इस मामले में फिल्ममेकर्स का ऑफिशियल बयान सामने आया है।
मैदान फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने 'मैदान' को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ किया कि मैदान ऑनलाइन रिलीज नहीं की जाएगी। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications