'पृथ्वीराज' के बाद अब टूटेगा अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का सेट- फैंस के लिए बुरी खबर
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म मैदान काफी समय से चर्चा में चल रही थी। इस फिल्म को लेकर खबरें आईं थीं कि फिल्म में एक दमदार किरदार के साथ अजय देवगन धमाका करने वाले हैं और इस तरह के रोल में अजय देवगन पहले कभी नहीं नजर आए। अजय देवगन को लेकर खबर है कि इस फिल्म में वो एक फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
लेकिन अब इस फिल्म से जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है क्योंकि फिल्म का सेट शूटिंग खत्म होने कुछ समय पहले ही तोड़ा जाएगा। लगातार लेट हो रही शूटिंग को लेकर फिल्म निर्माताओं ने सेट को तोड़ने का फैसला लिया है। इसके पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का आलीशान शूटिंग सेट पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा।
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले इस मशहूर सिंगर पर FIR- अपलोड करता था अपमानजनक गीत


Click it and Unblock the Notifications











