अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को ताउते तूफान से लाखों का नुकसान, पूरा सेट हुआ तहस नहस
ताउते तूफान से फिल्म इंडस्ट्री भी बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। कई बड़ी फिल्मों के सेट बर्बाद हो चुके हैं। जहां पहले टाइगर 3 के सेट के नुकसान होने की खबर आ रही थी। वहीं, अब रिपोर्ट्स आई है कि अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का सेट पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है, जिससे प्रोडक्शन हाउस को लाखों का नुकसान पहुंचा है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, "उस वक्त मैदान के सेट पर 40 लोग मौजूद थे। सभी ने सेट को बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके। गनीमत रही कि तूफान से किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन सेट अब शूट करने लायक नहीं बचा है।"

अफसोस की बात है कि अब मैदान की सिर्फ 15 दिनों की शूटिंग बची है, जिसमें कुछ मेजर फुटबॉल सीक्वेंस फिल्माने हैं। इसी सेट पर शूटिंग होनी थी, जो कि अब नष्ट हो चुका है।
इस सेट पर फुटबॉल के मैच वाला पार्ट शूट किया जाना था, जो कि ज़ाहिर इस तबाही के बाद अब कुछ दिन के लिए टाल दिया जाएगा। ये दूसरी बार है जब 16 एकड़ में फैले 'मैदान' के सेट पर परेशानी आई है। साल 2020 में कोविड लॉकडाउन की वजह से भी सेट को तोड़ना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications