अजय देवगन की 'मैदान' होगी OTT पर रिलीज? बोनी कपूर का सामने आया ऑफिशियल बयान

अजय देवगन की फिल्म मैदान को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं कि कोरोना महामारी के चलते फिल्ममेकर्स बड़ा फैसला ले सकते हैं और फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने पर विचार बना सकते हैं। सलमान खान की राधे की रिलीज के बाद लगातार ऐसी खबरें रही थी कि राधे की तरह मैदान को भी ओटीटी पे पर व्यू तरीके से रिलीज किया जा सकता है। लेकिन इन खबरों को मैदान मेकर्स ने महज अफवाहें बताई हैं और ऑफिशियल बयान साझा किया है।

मैदान फिल्म के प्रोड्यूसर्स बोनी कपूर, आकाश चावाल और अरुणवा जॉय सेनगुप्ता की ओर से आधिकारिक बयान साझा किया गया है। मेकर्स का कहना है कि हम सभी दर्शकों के साथ साझा करना चाहते हैं कि फिलहाल हमारी किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ संपर्क नहीं हुआ है। न ही उन्होंने ओटीटी रिलीज के बारे में विचार किया है। मैदान फिल्म को पे पर व्यू तरीके से रिलीज करने के लिए कोई बातचीत नहीं हुई है।

 Maidaan

बोनी कपूर ने मैदान रिलीज के ओटीटी रिलीज को लेकर साफ इंकार किया और उनका कहना है कि फिलहाल हमारी टीम देश के मौजूदा संकट पर ध्यान दे रही है। सभी के स्वास्थ्य व सुरक्षा के मद्देनजर सरकार के प्रॉटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अभी किसी भी तरह का कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

मैदान का सेट हुआ तबाह

मैदान का सेट हुआ तबाह

हाल में ही ताउते तूफान ने देशभर में काफी तबाही मचाई। गुजरात के अलावा मुंबई में भी इसका असर देखने को मिला। अजय देवगन की फिल्म मैदान का मंहगा सेट भी इसकी वजह से तबाह हो गया।

आलिया और सलमान की फिल्म के सेट भी हुए नष्ट

आलिया और सलमान की फिल्म के सेट भी हुए नष्ट

खबरें तो ये भी हैं कि कैटरीना कैफ और सलमान खान की टाइगर 3 व आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी का सेट भी ताउते चक्रवात के चलते नष्ट हो गया।

मैदान की रिलीज डेट

मैदान की रिलीज डेट

मैदान इस साल दशहरा के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन कुछ दिन पहले कोरोना के चलते मेकर्स ने अपना फैसला बदला और 'मैदान' की नई रिलीज डेट जारी की। अजय देवगन की मैदान फिल्म अगले साल, 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।

कोरोना की वजह से शूटिंग पर संकट

कोरोना की वजह से शूटिंग पर संकट

अजय देवगन की फिल्म मैदान की 65 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन कोरोना के चलते इस फिल्म का बाकि काम रह गया है। जैसे ही माहौल ठीक होगा और महाराष्ट्र में लॉकडाउन हटेगा तो दोबारा इस फिल्म पर काम शुरू हो सकता है।

फुटबॉल कोच अजय देवगन

फुटबॉल कोच अजय देवगन

मैदान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें अजय देवगन फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इसका निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X