अजय देवगन के साथ तीसरी बार बनेगी जोड़ी- बैक टू बैक- धमाकेदार कॉमेडी फाइनल!
सोनू के टीटू की स्वीटी की सफलता के बाद लव रंजन एकदम बैक टू बैक फिल्में शुरु कर रहे हैं। और खास बात है कि फिलहाल उनकी सभी फिल्मों से अजय देवगन जुड़े हुए हैं। 2019 फरवरी में 'दे दे प्यार दे' रिलीज होगी, जबकि 2020 दिसंबर में अजय और रणबीर कपूर एक साथ लव रंजन की फिल्म में दिखेंगे। इसके बाद अजय देवगन ने अब बतौर प्रोड्यूसर लव रंजन के साथ तीसरी फिल्म भी पक्की कर ली है।
सलमान खान, अक्षय कुमार के बाद- अब ये सुपरस्टार बनेंगे बॉक्सर
यह एक पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म होगी। सूत्रों की मानें तो अजय देवगन, लव रंजन और हंसल मेहता ने इस प्रोजेक्ट पर बात की है और आइडिया को लॉक कर लिया है। फिल्म के कास्ट की खोज़ जारी है। वहीं, हंसल मेहता ने प्री- प्रोडक्शन की तैयारी भी शुरु कर दी है। फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ सकती है।

कोई शक नहीं कि अजय देवगन और लव रंजन की जोड़ी इन दिनों पूरे जोर शोर से काम पर लगी हुई है। उम्मीद है बतौर प्रोड्यूसर ही नहीं.. बल्कि बतौर एक्टर भी अजय इस फिल्म में नजर आएं। यह देवगन फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी।
फिलहाल अजय देवगन 5, 6 फिल्मों में व्यस्त हैं। एक तरह से 2019 से 2020 तक अजय देवगन बैक टू बैक फैंस के सामने आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications