..................... Ajay Devgn Luv Ranjan's Rom Com titled De De Pyaar De - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की 9वीं 100 करोड़ी फिल्म है, नाम सुनकर मज़ा ही आ जाएगा

अजय देवगन की अगली फिल्म का नाम सुनकर आपको मज़ा ही आ जाएगा। ये विशुद्ध रोमांटिक कॉमेडी है और फिल्म का नाम भी उतना ही शानदार है। इस फिल्म का नाम होगा दे दे प्यार दे।

गौरतलब है कि रेड से अजय देवनग फॉर्म में आ चुके हैं और लव रंजन ने भी सोनू के टीटू की स्वीटी से 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर साबित कर दिया है कि रॉम कॉम के किंग वो हैं।

ajay-devgn-luv-ranjan-s-rom-com-titled-de-de-pyaar-de

ऐसे में इस फिल्म से लोगो को काफी उम्मीदें हैं। वैसे अगर सब ठीक रहा तो ये अजय देवगन की 9वीं 100 करोड़ी फिल्म होगी। फिल्म में अजय देवगन का साथ दे रहे हैं जिमी शेरगिल, तबू और राकुल प्रीत सिंह।

खबर है कि इस फिल्म में भी अजय देवगन वही कर रहे हैं जो कर करके आजकल वो काफी फैन्स का दिल बटोर रहे हैं। वो है रीमेक गाना। इस फिल्म में भी 90 के दशक का एक धमाकेदार पंजाबी गाना रीमेक किया जा रहा है।

हाल फिलहाल में अजय देवगन बैक 2 बैक चार गाने रीमेक कर चुके हैं। बादशाहो में मेरे रश्के कमर, इसके बाद रेड में नित खैर मांगा और सानु एक पल चैन ना आवे। वहीं गोलमाल अगेन में भी नींद चुराई मेरी का रीमेक था।
[Also Read: अजय देवगन का धमाका - 300 करोड़ क्लब में दनदनाती एंट्री]

अब ये अजय देवगन का पांचवा रीमेक होगा। इस बार अजय देवगन 99 की हिट पंजाबी एल्बम मुखड़ा देख के का गाना दिल दा पता नहीं रीमेक करने जा रहे हैं। ये गाना मशहूर पंजाबी सिंगर सुरजीत बिंद्राखिया का सुपरहिट नंबर था। गाने को कोरियोग्राफ करेंगे बॉस्को सीज़र और ये एक पार्टी नंबर होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में रीमेक गानों की दर्शकों ने काफी धज्जियां उड़ाई हैं। अब दे दे प्यार दे कब रिलीज़ होगी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने धमाके करेगी ये देखना है।

तब तक आप इस दशक की बेहतरीन सरप्राइज़ हिट फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X