हां, अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज होती है तो मुझे घबराहट होती है- अजय देवगन
Recommended Video

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने अक्षय कुमार के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बातें की। अजय देवगन ने कहा, अक्षय और मेरी ज्यादा मुलाकात नहीं होगी, लेकिन एक दूसरे के लिए हमारे दिलों में बहुत प्यार और सम्मान है। हम दोनों ने लगभग साथ ही अपना करियर शुरू किया था। अक्षय और मैं दोनों ही बहुत ज्यादा पार्टी नहीं करते हैं लेकिन हम जब भी मिलते हैं तो हमें मजा आता है।
अजय देवगन ने कहा, हमारा मिलना खास मौकों पर ही हो पाता है। मुझे उनकी सबसे अच्छी बात यही लगती है कि वह अपनी दुनिया में रहते हैं। किसी के बारे में निगेटिव नहीं सोचते, ना ही किसी के खिलाफ कुछ नकारात्मक करते हैं। इस मामले में हम दोनों ही एक जैसे हैं।

वहीं, जब पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार की फिल्मों की सफलता से उन्हें जलन होती है? तो अजय देवगन ने कहा, जब अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आती है तो मुझे घबराहट तो होती है.. लेकिन इसे जलन नहीं कहा जा सकता। मुझे उनसे जलन नहीं है। गौरतलब है कि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने खाकी, सुहाग जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड के और कौन कौन से सितारे रियल लाइफ दोस्त हैं-


Click it and Unblock the Notifications











