आमिर खान के बाद, अब अजय देवगन ने 'लक्ष्मी बम' ट्रेलर की तारीफ की- अक्षय कुमार ने दिया जवाब
हाल ही में अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लक्ष्मी बम' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी यह एक हॉरर- कॉमेडी है। फिल्म में अक्षय पहली बार ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। कुछ दिनों पहले आमिर खान ने फिल्म के ट्रेलर की दिल खोलकर तारीफ की थी, वहीं अब अजय देवगन ने भी ट्रेलर को बेहद दिलचस्प बताया है।
अजय देवगन ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- "मैंने लक्ष्मी बम ट्रेलर कई बार देख लिया है। कहना चाहूंगा कि यह वाकई बहुत इंटरटेनिंग है। अक्की सभी अवतारों में शानदार दिखे हैं। अब 9 नवंबर का इंतजार है।"

वहीं, अजय देवगन के इस रिस्पॉस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- "बहुत बहुत धन्यवाद अजय, आपके जैसे अभिनेता के मुंह से ये शब्द सुनना मेरे लिए बहुत खास है। अब फिल्म रिलीज के बाद आपके रिव्यू का इंतजार रहेगा। उम्मीद है फिल्म आपको पसंद आएगी।"


Click it and Unblock the Notifications











