भीड़ में अपने बेटे युग को फंसता देख भड़क उठा अजय देवगन का गुस्सा, Video हुआ लीक

Recommended Video

Ajay Devgn loses his temper as he gets mobbed at Ajmer Sharif Dargah | FilmiBeat

अजय देवगन अक्सर अजमेर दरगाह जाया करते हैं। कभी परिवार के साथ तो कभी अकेले। इस बार वह अपने बेटे युग के साथ अजमेर पहुंचे। सोमवार के दिन दरगाह यात्रा में लोगों के बीच से अपने बेटे युग के साथ निकलना अजय देवगन के लिए बेहद मुश्किल रहा। इसका एक वीडियो लीक हुआ है।

जहां पर अपने बेटे को भीड़ से बचाने के लिए अजय देवगन हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो में अजय देवगन और युग भीड़ से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में अजय आगे चल रहे युग को गाइड कर रहे हैं।

ajay devgn

आगे वे भीड़ के कारण हो रही धक्का-मुक्की के कारण गुस्से में भी दिखाई दे रहे हैं। भीड़ इतनी अधिक थी कि ध्यान से देखने पर आपको पता चलेगा कि युग के चेहर पर भी भीड़ से बाहर निकलने का डर दिख रहा है। वह खुद को संंभालने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह के कमेंट आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है कि स्टार्स अपनी निजी जिंदगी भी साधारण तरीके से नहीं जी सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है कि युग बुरी तरह से डर रहा है।

बता दें कि दरगाह यात्रा होने के कारण वहां पर भीड़ काफी अधिक थी। जिसकी वजह से कई लोग युग के करीब और पास में थे। यहां देखिए इसका Video और अजय देवगन का देव दर्शन प्यार। वह कभी मंदिर तो कभी दरगाह में इस तरह भीड़ के बीच दिखाई देते हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X