2018 रिलीज.. अजय देवगन का जबरदस्त DHAMAKA.. दिवाली भी फाइनल!
Recommended Video

अजय देवगन ने गोलमाल अगेन के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस धमाका कर दिया है। वहीं, 2018 में भी अजय तीन फिल्मों के साथ तैयार हैं। सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं.. बल्कि अजय देवगन भी अब हर साल ज्यादा से ज्यादा फिल्मों के साथ फैंस के सामने आना चाहते हैं।
सलमान खान.. अक्षय कुमार.. अजय देवगन.. और धमाकेदार CLASH
लिहाजा, 2018 में अजय देवगन ने तीन फिल्में लॉक कर ली हैं। लेकिन खास बात है कि इन फिल्मों के साथ अजय दशहरा में भी धमाल मचाएंगे और दिवाली पर भी।

दिवाली पर रिलीज गोलमाल अगेन ने तो तहलका मचा ही दिया। लिहाजा, 2018 दिवाली पर भी अजय देवगन ने कब्जा कर लिया है। इंद्र कुमार अपनी अगली फिल्म 'टोटल धमाल' दिवाली पर रिलीज करना चाहते हैं। जिसमें अजय देवगन होंगे। खास बात है कि आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भी दिवाली पर ही रिलीज हो रही है।
यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications