..................... Ajay Devgn Locks Independence Day 2020 for 'Bhuj: The Pride of India' - Hindi Filmibeat

DHAMAKA: अक्षय कुमार नहीं, 2020 की ये बड़ी तारीख अजय देवगन ने किया अपने नाम

निर्माता भूषण कुमार ने अजय देवगन की आने वाली फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। बता दें, फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होने वाली है। जी हां, 2020 स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार नहीं, बल्कि अजय देवगन की फिल्म लोगों के सामने आने वाली है। ये फिल्म 1971 के भारत - पाकिस्तान के लांगेवाला युद्ध पर आधारित होगी।

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के साथ परिणीति चोपड़ा, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, राणा डग्गुबाती और एमी वर्क मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक दुधैया।

Ajay Devgn

इस फिल्म में अजय देवगन स्कावड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे। विजय कार्णिक, उनकी टीम और भुज की स्थानीय 300 महिलाओं की वजह से भारतीय वायु सेना की एयरस्ट्रिप की मरम्मत की जा सकी थी और पाकिस्तान को जवाब दिया जा सका। इसे भारत का पर्ल हार्बर मोमेंट भी कहा जाता है। कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X