..................... लॅाकडाउन में अजय देवगन ने शुरू किया भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया का काम Ajay Devgn lockdown Vfx work continue for bhuj the pride of India - Hindi Filmibeat

लॅाकडाउन में अजय देवगन की धुआंधार तैयारी, दिसंबर 2020 में बड़ा धमाका, फैंस के लिए 7 बड़ी खबर !

लॅाकडाउन में अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि अजय देवगन शूटिंग बंद होने से पहले अपनी फिल्म मैदान की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन इसका काम बीच में ही छोड़ना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया को लेकर डिटेल में काम कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार ये फिल्म 16 दिसंबर विजय दिवस पर रिलीज हो सकती है। ऐसे में अजय देवगन की इस फिल्म का वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का काम तेजी से हो रहा है। अजय देवगन की कंपनी एनवाई के वीएफएक्स सुपरवाइजर नवीन पॅाल ने एक वेबसाइट से बात पर कहा है कि यह फिल्म 1971 के भारत पाकिस्तान वॅार पर बेस्ड है।

Ajay Devgn

ऐसे में इस फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स की भूमिका बड़ी है। बता दें कि इससे पहले अजय देवगन की शिवाय के लिए भी इसी टीम ने पूरा काम किया था। जिसकी तारीफ हुई थी।

इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। नवीन ने कहा कि पूरी तरह से रियल रखा जाएगा। किसी भी तरह का भड़क वाला वीएफएक्स इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। भुज काफी अलग फ्रेम की फिल्म है। लगभग तीन सौ लोग मुंबई और हैदराबाद से अपने ही घरों में इसके लिए काम कर रहे हैं। इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।

गौरतलब है कि साल 2020 से लेकर 2022 तक दो साल के लिए अजय देवगन की फिल्मों की बुकिंग हो गई है। कोरोना के कारण कई फिल्में आगे टाल दी गई हैं। यहां देखिए डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X