धमाकेदार कॉमेडी फिल्म- अजय देवगन ने कर दिया REJECT- ये स्टार हो गए फाइनल
कुछ ही समय पहले फाइनल किया गया था कि अनीस बज्मी की फिल्म साढ़े साती में अजय देवगन और अनिल कपूर की जोड़ी फाइनल की गई है। यह एक शानदार कॉमेडी फिल्म होगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो डेट्स की कमी की वजह से अजय देवगन ने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिये हैं। फिल्म में अब अजय की जगह जॉन अब्राहम होंगे.. जो फिल्म के लिए पहली पसंद थे।
फिल्म रिलीज से पहले ही, PART 2 फाइनल- बॉक्स ऑफिस से कोई फर्क नहीं पड़ता
जॉन अब्राहम और अनिल कपूर के साथ अब यह फिल्म नवंबर में फ्लोर पर जाएगी। जबकि 2019 में रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब फिल्म का टाइटल भी बदल दिया जाएगा।

फिल्म की बात करें तो साढ़े साती एक ऐसे आदमी की कहानी होगी.. जिसका 7 साल से बैड लक चला रहा है। ऐसे में उसके साथ कैसी कैसी घटनाएं होती हैं.. और वह कैसे निपटता है.. यही होगी साढ़े साती। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। फिलहाल एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सुपरस्टार अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications











