अजय देवगन की तारीफ करते नहीं थक रहे ये स्टार..एक्शन के हो गए फैन
अजय देवगन की अगली फिल्म बादशाहो का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया और फैन्स ट्रेलर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। बादशाहो मल्टी स्टारर फिल्म है और अजय देवगन एक बार फिर फिल्म में एक्शन करते नजर आएंगे।अजय देवगन शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं।फिल्म में उनके साथ काम कर रहे विद्युत जामवाल अजय देवगन के एक्शन के मुरीद हो गए हैं।
[ अजय देवगन ने कहा, हम कोई पोर्न फिल्म नहीं बना रहे हैं....]
विद्युत जामवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि "जब आप बॉलीवुड के सबसे बेस्ट एक्शन हीरो के साथ काम करते हो तो आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वो बहुत कुछ जानते हैं और उनके पास अनुभव।अजय सर के साथ करना वाकई काफी दिलचस्प था।"

विद्युत जामवाल ने अजय देवगन के साथ-साथ मिलन लुथरिया की भी काफी तारीफ की।उन्होंने कहा कि "जब मैं पहली बार उनसे मिला तो उन्हें पता था कि उन्हें मुझसे क्या चाहिए। मैंने उनके साथ काफी समय बिताया और तब हम नैरेशन स्टेज में थे।"
Recommended Video

विद्युत जामवाल बादशाहो में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे।ये पहली बार होगा जब विद्युत जामवाल ऐसी भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म एक सितंबर को रिलीज हो रही है और साथ ही फिल्म आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की शुभ मंगल सावधान के साथ क्लैश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











