अजय देवगन की तानाजी: इस टीचर ने अजय देवगन की ली क्लास, बताया कैसे बनते हैं तानाजी
अजय देवगन का तानाजी ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और फैन्स को काफी पसंद भी आ चुका है। फिल्म में अजय देवगन एक मराठी योद्धा का किरदार निभा रहे हैं और उन्हें इसके लिए ट्रेन किया एक एक्टर ने। इस एक्टर का नाम है आशीष पठोडे जिन्होंने ठाकरे, अज़हर जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है।
आशीष ने ही अजय देवगन सहित पूरी टीम - सैफ अली खान, शरद केलकर, काजोल, नेहा शर्मा को फिल्म में मराठी बोलने के लिए ट्रेन किया। आशीष ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें भी काफी कुछ सीखने को मिला।

आशीष नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र रह चुके हैं और इसलिए उन्हें इस फिल्म का मराठा गाइड नियुक्त किया गया था। उन्हें फिल्म की स्टारकास्ट को वो चरित्र और किरदार जीने के लिए तैयार करना था जिन्हें वो जानते भी नहीं हैं।
ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि आशीष ने अपना काम बखूबी निभाया है। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने किरदारों के लिए पूरी नई भाषा सीखी हो -


Click it and Unblock the Notifications











