शिवाय CLASH पर अजय देवगन- 'मुझे किसी के मदद की जरूरत नहीं....'
शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की क्लैश पर अजय देवगन ने कहा कि इस तरह की बॉक्स ऑफिस क्लैश को वह छोटी उंगली से भी संभाल सकते हैं।
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' 28 अक्टूबर को क्लैश होने वाली है। हाल ही में इडिया टुडे से बात करते हुए अजय देवगन ने इस क्लैश पर काफी बातें की।
बॉक्स ऑफिस क्लैश पर सवाल किए जाने पर अजय देवगन ने कहा कि 'मेरे कई दोस्त हैं और वे सभी मुझे पूरा सपोर्ट करते हैं.. कई बार मैं खुद बाहर आकर नहीं बोलना चाहता, क्योंकि मैं जानता हूं कि इससे चीजें गंदी होंगी। बहरहाल, जब मुझे जरूरत महसूस होती है, मैं तभी लोगों से बात करने जाता हूं। लेकिन अभी इस वक्त मुझे किसी के मदद की जरूरत नहीं है.. मैं लोगों को अपनी छोटी उंगली से भी हैंडल कर सकता हूं..'
7 कारण.. क्यों देंखे फर्स्ट शो अजय देवगन की 'शिवाय'!

बहरहाल, दिवाली का मौका किसी भी फिल्म के लिए काफी बड़ा होता है। रिकॉर्ड्स को देंखे तो दिवाली पर बॉलीवुड को कई बड़ी फिल्में मिली हैं।
साल 2015 में दिवाली पर रिलीज फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने 44 करोड़ की ओपनिंग दी थी। जबकि फिल्म ने 240 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, साल 2014 में रिलीज शाहरूख की 'हैप्पी न्यू ईयर' बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर है। फिल्म ने 45 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
करण जौहर की फिल्में यूं भी मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिए होती है, जबकि शिवाय सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स.. दोनों तरह से दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका फायदा फिल्म को ओपनिंग में मिल सकता है।
'शिवाय' अजय देवगन के निर्देशन में बनी दूसरी फ़िल्म है। एक्शन-एडवेंचर पर आधारित इस फ़िल्म को अजय पिता-बेटी की कहानी मानते हैं।
इंटरनेश्नल मार्केटिंग अजय देवगन ने इस बार अपनी फिल्म के लिए सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेश्नल स्तर पर भी काफी प्रमोशन मार्केटिंग पर ध्यान दिया है। लेकिन कोई शक नहीं कि विदेशों में करण जौहर का काफी क्रेज है।
फिल्म के निर्माता, निर्देशक होने के साथ साथ अजय देवगन फिल्म के मेनलीड एक्टर भी हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि देवगन फैंस के लिए यह एक जबरदस्त मौका होगा।
अजय देवगन ने कुछ ही दिनों पहले बयान दिया था कि वे आजकल की फिल्मों में एक्शन देखकर बोर हो चुके हैं। लिहाजा, उन्होंने शिवाय में एक्शन सीन्स एक कदम बढ़कर ही रखा है।


Click it and Unblock the Notifications






