..................... Ajay Devgn to kiss onscreen for the first time - Hindi Filmibeat

#Shivaay: 25 सालों में.. अजय देवगन की पहली KISS.. हॉट सीन.. देंखे TEASER!

By Neeti

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' दिन ब दिन सुर्खियां बटोरती जा रही है। बता दें, फिल्म का दूसरा गाना रिलीज होने के लिए तैयार है। गाने की टाइटल है #Darkhaast.. 'दरखास़्त'.. जहां पिछला गाना 'बोलो हर हर' जोश- जूनून से भरपूर था। वहीं, यह एक रोमांटिक ट्रैक है।

हम्मम.. वहीं इस गाने में पहली बार अजय देवगन ऑनस्क्रीन kiss करते भी दिखेंगे। जी हां, 25 सालों में पहली बार। इससे पहले अजय देनगन ने कई फिल्मों में हॉट सीन्स दिए हैं, लेकिन ऑनस्क्रीन किसिंग से हमेशा दूर रहे। लेकिन लगता है शिवाय के लिए अजय अपने सारे रूल्स तोड़ देने वाले हैं।

DHAMAKA: 'गोलमाल 4' में दिखेंगे दो सुपरस्टार.. एक साथ.. अजय देवगन और..

Ajay Devgn

बहरहाल, यहां जानें शिवाय के इस गाने की डीटेल्स-

यह एक सुपर रोमांटिक ट्रैक है.. जिसे अरिजित सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया है। गाने को कंपोज किया है मिथुन ने।

यह गाना अजय देवगन और एरिका कार पर फिल्माया गया है। गाने की शूटिंग बुल्गेरिया की पहाड़ियों पर हुई है।

'दरखास़्त' 22 सितंबर को दोपहर में रिलीज किया जाएगा। कोई शक नहीं कि फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है।

गाने में अजय देवगन और एरिका कार के बीच कई हॉट सीन्स फिल्माए गए हैं। बता दें, इस फिल्म में पहली बार अजय देवगन ऑनस्क्रीन किस करते दिखेंगे।

यह सिर्फ एक गाना ही नहीं.. बल्कि पूरी स्टोरीलाइन होगी। एक तरह से यह गाना अजय देवगन और एरिका के पूरे रिलेशन को दिखाएगा। जहां कुछ क्यूट मोमेंट्स भी दिखेंगे।

बता दें, शिवाय एक्ट्रेस एरिका कार पोलैंड की हैं और बीबीसी टीवी सीरिज The Passing Bells से पॉपुलर हुई हैं।

अजय देवगन की फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' से क्लैश होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X