तान्हाजी के बाद, अजय देवगन ने शुरु की RRR की शूटिंग- राजामौली के साथ करेंगे धमाका
तान्हाजी की शानदार सफलता के बाद अब सुपरस्टार अजय देवगन एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म आरआरआर की शूटिंग कर चुके हैं। फिल्म से सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग शुरु होगी। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अजय देवगन की तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। बाहुबली फेम निर्देशक राजामौली की यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हैं। यह मेगा बजट फिल्म है, जिसमें राम चरण, एनटी रामा राव जूनियर, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में दिखेंगे।

कोई शक नहीं कि बाहुबली धमाका के बाद दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अजय देवगन लंबा कैमियो निभाने वाले हैं, जो कि काफी अहम होगी। वहीं, आलिया भट्ट बतौर लीड एक्ट्रेस दिखेंगी। ये फिल्म 30 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अब इसकी डेट बदलकर अक्टूबर 2020 कर दी गई है। हालांकि अभी अक्टूबर की फाइनल डेट नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications