गोवा वेकेशन पर निकले अजय देवगन..काजोल और बच्चों के साथ यूं आए नजर
अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और लोगों का रिस्पॉन्स बहुत ही शानदार मिला है। दर्शकों को फिल्म बहुत ही अच्छी लगी है और अजय देवगन गोलमाल अगेन रिलीज होते ही अपने परिवार के साथ गोवा वेकेशन पर निकल चुके हैं।
अजय देवगन, काजोल और उनके बच्चे न्यासा और युग एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। सभी एक साथ बिल्कुल वेकेशन मूड में नजर आए। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से अजय देवगन गोलमाल अगेन के प्रमोशन में व्यस्त थे और अब उन्होंने परिवार के साथ समय निकाला है।



Click it and Unblock the Notifications