तस्वीरों में देखें- अजय काजोल की शादी के चौदह साल
बैंगलोर। संजीदा अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अजय देवगन और काजोल ने आज अपनी शादी की चौदहवीं एनवर्सरी मना रहे हैं। इन दोनों की शादी 24 फरवरी 1999 को हुई थी। यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे आकर्षक जोडि़यों में से है। बॉलीवुड को एक ऐसी जगह के रूप में जाना जाता है जहां रिश्तों की उम्र लंबी नहीं होती है ऐसे में इनका रिश्ता आज एक मिसाल है। समय-समय पर इन दोनों के बीच तकरार होने की बातें भी चर्चा में आयी लेकिन समय के साथ लोगों को इसका जवाब मिल गया।
ऐसा भी कहा जा रहा था कि शादी के बाद काजोल फिल्मों में काम नहीं कर पायेंगी पर काजोल का कहना है कि मेरे इन लॉज ने मुझे हमेशा अपने फैसले खुद लेने की सलाह दी है। काजोल ने शादी के बाद भी फिल्मों में काम किया और कई सफल फिल्में दी।
इस समय अजय देवगन भोपाल में अपनी फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग कर रहे हैं। काजोल अपनी शादी की वर्षगांठ भी वहीं मनायेंगी और परिवार के साथ कुछ वक्त गुजारेंगी।


Click it and Unblock the Notifications