शादी की 19वीं सालगिरह कुछ इस तरह मनाएंगे ये सुपरस्टार

By Shweta

Recommended Video

Ajay Devgn & Kajol leave for Singapore to celebrate their Wedding Anniversary; Watch | FilmiBeat

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे बेस्ट कपल हैं। चाहे फिल्म हो या रियल लाइफ ये कपल हमेशा से एक साथ रहा है और इन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। 24 फरवरी को अजय देवगन और काजोल अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मनाएंगे।

इस साल अजय देवगन और काजोल अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकाल कर सिंगापुर में अपनी शादी की सालगिरह मनाएंगे।सिंगापुर में अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा पढ़ाई करती हैं और अजय देवगन-काजोल सिंगापुर में अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं।

ajay-devgn-kajol-to-ring-their-19th-wedding-anniversary-in-singapore

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। काजोल और अजय देवगन पहले दोस्त हुआ करते थे। काजोल अपने ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ी सलाह अजय देवगन से लिया करती थीं और धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 1999 में उन्होंने शादी कर ली।

अजय देवगन और काजोल दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था कि "अक्सर लोगों को लगता है कि हमारा रिश्ता सफल इसलिए रहा क्योंकि मैं बहुत ज्यादा बोलती हूं और अजय कम बोलते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हम दोनों पहले बेस्ट फ्रेंड हैं और दोनों एक दूसरे की बातों को सुनते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X