दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखीं अजय देवगन- काजोल की बेटी नीसा, ग्लैमरस अंदाज, यहां देंखे तस्वीरें

By Filmibeat Desk

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा ने अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की है और अपने वीएससीओ अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई हैं। एक तस्वीर में नीसा अपने दोस्तों के साथ लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में है और काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।

नीसा इस समय स्विट्जरलैंड में हैं, जहां वह ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले, वह अपनी स्कूली शिक्षा के लिए सिंगापुर में थी। अन्य स्टार-किड्स के विपरीत, नीसा मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

ajay-devgn-kajol-s-daughter-nysa-parties-with-friends

नीसा का इंस्टाग्राम अकाउंट भी निजी रहता है। हालांकि, वह कभी-कभी वीएससीओ पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे फैंस क्लब वायरल कर देते हैं। नीसा की हालिया तस्वीरों की फैंस उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं और उनकी ड्रेस भी काफी चर्चा में है। कोई शक नहीं कि नीसा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी गजब की है।

काजोल शेयर करती हैं तस्वीरें

काजोल शेयर करती हैं तस्वीरें

नीसा 20 अप्रैल 2003 को पैदा हुई थी। वह विदेश में पढाई कर रही हैं। हालांकि कोरोना लॉकडाउन की वजह से वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। नीसा यूं तो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काजोल अक्सर बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

नीसा मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक है

नीसा मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक है

अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी बिटिया की तुलना मां से की थी और कहा था कि कुछ गलत करने पर उससे उन्हें डांट भी पड़ती हैं और कुछ अच्छा करे तो तारीफ भी मिलती है। नीसा मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक है।

काजोल को है गर्व

काजोल को है गर्व

इस साल नीसा के 18वें बर्थडे पर मां काजोल ने एक बहुत ही प्यारा पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में काजोल ने पहली बार मां बनने के अनुभव के बारे में बताया था।

काजोल ने पोस्ट में लिखा था, "मैं बहुत नवर्स थी जब तुम होने वाली थी और वो मेरी सबसे बड़ी परीक्षा थी। वह डर और अनुभव तकरीबन एक साल तक रहा था। और फिर तुम 10 साल की हुई और फिर मैंने ये महसूस किया कि मैं एक शिक्षक नहीं थी बल्कि एक स्टूटेंड थी जो हर दिन कुछ नया सीख रही थी। आज वो दिन आ ही गया है जब मैं कह सकती हूं कि मैं अच्छे अंकों के साथ पास हो गई हूं।"

दोस्तों के साथ पार्टी

दोस्तों के साथ पार्टी

इन तस्वीरों में न्यासा को अपनी दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जा सकता है, रेड ड्रेस पहने न्यासा इस दौरान बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X