''काजोल- अजय देवगन से जुड़ी यह 'शिवाय' अफवाह.. बिल्कुल गलत है....''
हाल ही में इन अफवाहों ने सुर्खियां बनाई थी अमेरिका में अजय देवगन और काजोल ने अपने फैंस को काफी निराश किया था। वक्त था अमेरिका में शिवाय प्रमोशन का। जहां दोनों सितारों को प्रेस कांफ्रेस में शामिल होना था। लेकिन दोनों समय ही नहीं निकाल पाए।
खैर, बता दें ये सभी बातें महज अफवाह हैं। अजय देवगन और काजोल के प्रवक्ता ने कहा कि ये सभी बातें पूरी तरह से गलत है। अजय देवगन बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो अपने प्रोफेनेल्जिम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फैंस को दिया कोई वादा आज तक नहीं तोड़ा है।
Oooo.. तो इसीलिए 'शिवाय' में अजय देवगन ने दिए हॉट KISS सीन!

बहरहाल, यहां जानें अजय देवगन- काजोल को क्या थी खबर.. वक्त था अमेरिका में शिवाय प्रमोशन का। जहां दोनों सितारों को प्रेस कांफ्रेस में शामिल होना था।
शिवाय के प्रमोशनल टूर के एक सूत्र की मानें तो.. अजय देवगन और काजोल से अमेरिका में काफी संख्या में फैंस मिलना चाहते थे। दरअसल, ऑरग्नाइजर्स के साथ उनका कांन्ट्रैक्ट था, जिसके मुताबिक उन्हें हर शहर में एक घंटे की meet-and-greet सेशन करनी थी और साथ ही प्रेस कांफ्रेस भी करना था।
ऑरग्नाइजर्स ने इन दो सितारों से मिलने का टिकट काफी मंहगा भी रखा था। लेकिन भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। खैर, न्यूयॉर्क इवेंट के दौरान ही काजोल सिर्फ कुछ मिनटों में ही वहां से उठ कर चली गईं।
सूत्रों की मानें तो काजोल ने इवेंट में काफी कम समय गुजारा और तबीयत बिगड़ने का कहकर चली गईं। काजोल ने कैमरे को पोज तक नहीं दिया। वहीं, काजोल के जाने के कुछ ही समय बाद अजय देवगन भी उठकर चले गए।
काजोल- अजय देवगन की वजह से ऑरग्नाइजर्स को पैसे वापस करने पड़े। जबकि फैंस ने दोनों सितारों पर काफी गुस्सा निकाला।
वहां, मौजूद सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने तो हद ही पार कर दी और ऑरग्नाइजर्स पर हाथ भी उठा दिया। जबकि गलती उनकी नहीं थी।
वहां, मौजूद बॉलीवुडलाइफ की टीम ने बताया कि काजोल ने वहां इवेंट के दौरान काफी रूखा बर्ताव किया। बता दें, अजय देवगन की फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। उम्मीद करते हैं ओवरसीज कलेक्शन में उन्हें इस इवेंट का खामियाजा ना भुगतना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications









