7 साल पहले दी थी सुपरफ्लॉप....अब फिर साथ आ रहे हैं ये दो सुपरस्टार्स
अजय देवगन और काजोल साथ में कितने भी अच्छे लगते हों लेकिन काफी समय से दोनों को एक साथ स्क्रीन पर सफलता नहीं मिली है। हालांकि प्यार तो होना ही था और इश्क जैसी फिल्मों में लोगों ने उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था। लेकिन दोनों की ज़्यादातर फिल्मों ने कोई जादू नहीं किया।
आखिरी बार दोनों साथ में टूनपुर का सुपरहीरो नाम की फिल्म में दिखाई दिए थे और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी। अब सात साल बाद दोनों एक साथ प्रदीप सरकार की फिल्म में दिखने वाले हैं।

हालांकि इस फिल्म के बारे में अभी किसी को ज़्यादा डीटेल्स नहीं पता है। बस ये है कि पहले ये फिल्म कोई और डायरेक्ट कर रहा था लेकिन बात नहीं बनी। अजय देवगन ने बताया कि अब फिल्म प्रदीप सरकार डायरेक्ट करेंगे।
अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी बाकी प्रेम कहानियों से काफी अलग है। वैसे अजय देवगन काफी शांत इंसान माने जाते हैं पर सेट के उनसे ज्यादा मजाक कोई और नहीं कर सकता। उनका नाम इस मामले में काफी उपर आता है।
हालांकि, अजय देवगन और काजोल एक दूसरे से बिल्कुल अपोज़िट है पर बॉलीवुड के सबसे प्यारे और सक्सेसफुल कपल में उनका नाम शुमार है।


Click it and Unblock the Notifications











