सब कुछ छोड़िए...अजय देवगन और काजोल खुलेआम रोमांस कर रहे हैं!
जब दो ऐसे लोग रोमांस करें जो एक दूसरे से स्क्रीन पर भी रोमांस शरमा कर करते हों तो मज़ा ही आ जाएगा। अजय देवगन सोशल इंसान नहीं हैं इसलिए ये मज़ा दोगुना हो गया।
दरअसल, अजय देवगन और काजोल ने ट्विटर पर थोड़ा सा रोमांस किया और उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि एक तो अजय देवगन ट्विटर पर केवल काम की बात करते हैं और दूसरा वो PDA यानि खुलेआम रोमांस करते कभी दिखे नहीं।

हुआ यूं कि काजोल ने अजय देवगन की तरफ से एक अवार्ड लिया और ट्विटर पर लिखा कि आज अपने पति के लिए एक अवार्ड लिया। आजकल अच्छी बीवियों वाले काम कर रही हूं।
[अजय देवगन और शाहरूख में इतना CONNECTION कभी सोचा था?]
इसके बाद जो किसी ने नहीं सोचा था वो था अजय देवगन का रिप्लाई कर देना। अजय देवगन ने लिखा कि अच्छी बीवी को थैंक यू। ये सब काम हमारी फैमिली में ही रचा बसा है।
बस इसके बाद तो दोनों का ये ट्विटर रोमांस इंटरनेट पर वायरल हो गया है। कुछ ही समय पहले काजोल अजय देवगन को सरप्राइज देने के लिए 'शिवाय' के सेट पर बुल्गेरिया पहुंची थीं। साथ में उनके बच्चे न्यासा और युग भी थे।
["अपने पर आ गया तो...कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी रवीना" - अजय देवगन]
सोशल मीडिया पर इनके काफी क्यूट तस्वीरें वायरल हुई थीं। वहीं, इस कपल को आंध्र प्रदेश टूरिज्म का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है। जिस वजह से ये काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
[सलमान से लेकर शाहरूख तक सबको किया था काजोल ने REJECT!]
अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी बाकी प्रेम कहानियों से काफी अलग है। वैसे अजय देवगन काफी शांत और संजीदा एक्टर माने जाते हैं पर सेट के शरारती तत्वों में उनका नाम काफी ऊपर रहता था। हालांकि, दोनों बिल्कुल अपोज़िट है पर बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में उनका नाम शुमार है।


Click it and Unblock the Notifications











