2021 की शुरुआत में अजय देवगन की फिल्म त्रिबंग का धमाका, ट्रेलर देख अक्षय कुमार ने भी की तारीफ

काजोल, तन्वी आज़मी और मिथिला पालकर स्टारर फिल्म त्रिभंग फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। हाल में ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसकी तारीफ कई सेलेब्स ने की। त्रिभंग का ट्रेलर देखने के बाद अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन और करण जौहर खुद को रोक नहीं पाए और फिल्म की तारीफ की। इन सभी सितारों ने इसके ट्रेलर को शेयर किया और काजोल की तारीफ की।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, कुछ पावरहाउस टैलेंट के साथ यह एक पावर-पैक ट्रेलर है। एक आत्मा के साथ एक कहानी की तरह, सबसे निश्चित रूप से इसे देखना बहुत ही शानदार होने वाला है। वहीं पत्नी काजोल को प्रेज करने के लिए अजय देवगन भी आगे आए। उन्होंने भी ट्विटर पर इस ट्रेलर को शेयर किया। वहीं रकुल प्रीत सिंह ने भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई।

Tribhanga

बात करें त्रिभंग के ट्रेलर की तो ट्रेलर में काजोल, तन्वी आज़मी और मिथिला पालकर तीनों नजर आ रही हैं। महिलाओं से जुड़ी परफेक्ट स्टोरी के साथ इस फिल्म को पिरोया गया है। जिसमें तीन अलग अलग जेनरेशन को दिखाया गया है। अब देखना ये होगा कि फैंस को ये फिल्म कैसी लगती है।

बता दें 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर त्रिभंग रिलीज़ हो रही है। जिसे हम आपके हैं कौन वाली रेणुका शहाणे ने डायरेक्ट किया है। वह इस फिल्म के जरिए डायरेक्ट के क्षेत्र में डेब्यू भी करने जा रही हैं। त्रिभंग फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स ने ही बनाया है। जिसकी कहानी भी रेणुका ने ही लिखी है।

साल 2020 की शुरुआत में अजय देगवन की तान्हाजी रिलीज हुई थी जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब देखना ये है कि अजय देवगन प्रोडक्शन हाउस में बनी ये फिल्म साल की शुरुआत में कैसा काम करती हैं।

देखिए अजय देवगन कौन कौन सी फिल्में लेकर आ रहे हैं-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X