अजय देवगन ने बेटी न्यासा को जन्मदिन पर ऐसे किया विश, क्या बॉलीवुड डेब्यू को लेकर पक रही खिचड़ी !
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अजय देवगन ने बेटी संग फोटो शेयर की है और बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने घर में रहने और सुरक्षित रहने की सलाह भी दी है। अजय देवगन की बेटी न्यासा अभी बॉलीवुड और फिल्मों की दुनिया से एकदम दूर हैं लेकिन अभी से वह पॉपुलर स्टारकिड में शुमार हैं।
अजय देवगन ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसमें न्यासा व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। ये एक सेल्फी है जिसे पापा अजय ने ही ली है। दोनों के चेहरों पर स्माइल है। साथ ही अजय ने न्यासा और पत्नी काजोल संग इस फोटो को टैग किया है।
अभी काजोल ने इंस्टाग्राम पर कोई फोटो बेटी के जन्मदिन पर शेयर नहीं की है। वहीं न्यासा का सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है। आइए आपको न्यासा के बर्थडे पर दिखाते हैं उनकी खूबसूरत और हॉट तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











