लड़खड़ाते कदमों से देर रात इधर-उधर चलती रहीं अजय देवगन की बेटी, कभी किसी ने संभाला तो कभी... लोग बोले- नशे में

nysa devgn

Ajay Devgn Daughter: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन आए दिन अपने बोल्ड लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। नीसा देवगन पार्टी और फैशन दोनों की ही शौकीन हैं। अब क्रिसमस के मौके पर नीसा देवगन दोस्तों के साथ जश्न में डूबी दिखाई दी। इस पार्टी से नीसा का सेक्सी अवतार टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। नीसा के लुक के साथ साथ उनका पार्टी के बाद का भी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में नीसा अपने खास दोस्त ऑरी के साथ पार्टी से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान नीसा काफी कंफ्यूज दिख रही है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर जाना किधर है।

नीसा देवगन की क्रिसमस पार्टी

दरअसल, इस दौरान काफी सारे पैपराजी इन स्टार किड्स को स्पॉट करने के लिए पहुंच गए थे। ऐसे में वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले वो और ऑरी आगे आते है और फिर ऑरी और नीसा कुछ बात करते हैं।

नीसा की कंफ्यूज वॉक

इसके बाद ऑरी नीसा को संभालते हुए पीछे की ओर ले जाते हैं। नीसा की इस कंफ्यूज वॉक को लेकर सओशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजंस का कहना है कि नीसा को देखकर लगता है कि वो नशे में हैं और उनसे संभला भी नहीं जा रहा है।

पार्टी में स्टार किड्स

इस पार्टी में नीसा अपने दोस्त ओरी अवतरामनी के साथ पहुंची थीं। यहां सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, अर्जुन रामपाल की बेटी महिका रामपाल भी मौजूद थे। लेकिन जिस चीज ने लाइमलाइट बटोरी, वो था नीसा का लुक। नीसा का बोल्ड लुक एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुका है। अपने बोल्ड ड्रेसिंग के लिए नीसा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

बोल्ड लुक के लिए ट्रोल नीसा

वॉक के साथ-साथ लोग उन्हें कपड़ों के लिए भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दुख की बात है कि नेपोकिड्स इन दिनों क्या पहन रही हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे वास्तव में इस लड़की के लिए दुख है, वह नहीं जानती कि वह क्या चाहती है। ऐसा अश्लील ड्रेस.. उसकी मां को अपनी बेटी पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए।" वहीं, दूसरे ने लिखा- "ये स्टार किड्स इतने भद्दे कपड़े क्यों पहन रहे हैं! ?? और उनके माता-पिता ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे कि वे बहुत सख्त हैं! अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनो!!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X