लड़खड़ाते हुए पार्टी से निकलीं अजय देवगन की बेटी को शख्स ने संभाला, ट्रोल बोले- ये नीसा नहीं नशा देवगन है

Nysa Devgn Video: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन आए दिन अपने बोल्ड लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। नीसा देवगन पार्टी और फैशन दोनों की ही शौकीन हैं। अब एक बार फिर से नीसा देर रात अपमे दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए निकली। यहां से उनके बोल्ड लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
नीसा का लेटेस्ट वीडियो
इस पार्टी से नीसा का सेक्सी अवतार टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। नीसा के लुक के साथ साथ उनका पार्टी के बाद का भी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में नीसा पार्टी से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान नीसा लड़खड़ाते कदमों के साथ चलती दिखाई दे रही हैं और इतना ही नहीं एक शख्स भी उन्हें संभालने के लिए सहारा देता दिखाई दे रहा है।
हो रही हैं ट्रोल
नीसा देवगन को इस वीडियो के कारण काफी ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजंस का कहना है कि नीसा कुछ ज्यादा ही ड्रिंक करती हैं। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो यहां तक लिखा दिया, 'ये नीसा नहीं नशा देवगन है।' हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब नीसा को ऐसे ट्रोल किया जा रहा है बल्कि इससे पहले भी उन्हें कई बार ऐसे बोल्ड और ड्रिंक अंदाज के लिए बुरी तरह ट्रोल किया जा चुका है।
वर्क फ्रंट
अगर काम की बात करें तो इब्राहिम अली खान का नाम एक फिल्म से जुड़ रहा है जिसमें उनके साथ काजोल नजर आने वाली हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी कर सकते हैं। कथित तौर पर इसका टाइटल 'सरजमीन' रखा गया है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारकि ऐलान नहीं हुआ है लेकिन इतना तय है कि इब्राहिम काफी जल्दी किसी ना किसी फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications