Ajay Devgn ने कहा, RRR ने मेरी वजह से जीता ऑस्कर, अब वीडियो हो रहा है वायरल

Ajay Devgn on RRR Oscar: सुपरस्टार अजय देवगन पिछले दिनों कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। वहां, अजय देवगन ने RRR को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर सभी हंस पड़े। दरअसल, कपिल ने अजय देवगन को RRR के ऑस्कर जीतने की बधाई दी, क्योंकि वो भी फिल्म का हिस्सा थे। इस पर अजय देवगन ने कहा कि फिल्म के गाने को ऑस्कर उन्हीं की वजह से तो मिला है।
कपिल शर्मा के शो से अजय देवगन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि कपिल अजय को बधाई देते हुए कहते हैं, "आरआरआर के नातू नातू गाने को ऑस्कर मिला है, बहुत बहुत बधाई। आप भी उस फिल्म का हिस्सा रहे हैं।"
शर्मा को जवाब देते हुए, अजय मजाक में कहते हैं, "आरआरआर को ऑस्कर जो मिला है वो मेरी वजह से मिला है।" जब कपिल शर्मा पूछते हैं कि कैसे, तो वह कहते हैं, "अगर मैंने उस गाने में नच लिया होता तो क्या होता?" अजय का जवाब सुनकर, वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।
To ye Raaz hai #NaatuNaatuSong ko Oscar milne ka 😯 pic.twitter.com/P9GXv4sy7K
— Pooran Marwadi (@Pooran_marwadi) March 24, 2023
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग अजय देवगन की सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। याद दिला दें, एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में अजय देवगन ने छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। फिल्म में वो रामचरण के पिता का किरदार निभाते दिखे हैं, जो अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो जाते हैं।
आने वाली फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन की भोला 30 मार्च को 3डी में रिलीज होने वाली है। वहीं, इसके बाद अभिनेता के पास मैदान, सिंघम 3, औरों में कहां था दम और रेड 2 जैसी फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications