#JustChill: ये है अजय देवगन का जवाब, शिवाय Vs ऐ दिल है मुश्किल पर

शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को क्लैश हो रही है और करण जौहर - अजय देवगन के फैन क्लब्स ट्विटर पर युद्ध छेड़ चुकी है। लेकिन ना करण जौहर को और ना ही अजय देवगन को इस बात से ज़्यादा फर्क पड़ता है।

वैसे भी शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल दोनों बिल्कुल अलग अलग फ्लेवर की फिल्में हैं। और अजय देवगन शिवाय को लेकर बिल्कुल निश्चिंत हैं। कम से कम उनकी ये तस्वीर तो ऐसा ही कुछ बता रही हैं।

Shivaay clash

बॉलीवुड में फिल्मों का भिड़ना हमेशा से एक जंग जीतने के बराबर रहा है। हालांकि कुछ साल पहले दो फिल्मों का भिड़ना इतनी बड़ी बात नहीं थी।
[#Bhaav...इसलिए बॉक्स ऑफिस पर अक्षय के आधे रह गए ऋतिक रोशन]

अब भई साल में 52 हफ्तों और रिलीज़ होने वाली फिल्मों की संख्या 200 से ऊपर। ऐसे में दो फिल्मों का भिड़ना कोई बड़ी बात है क्या।

लेकिन पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड एक अच्छी कम्यूनिटी हो चुका है जहां कोई सुपरस्टार किसी से नहीं भिड़ता है। हालांकि अगले साल ये सब बदल जाएगा। और बॉलीवुड हो जाएगा पुराना बॉलीवुड जहां फिल्में भिड़ती भी थीं और धमाकेदार कमाई भी करती थीं।

ये तो सब मानेंगे कि अच्छी फिल्में देखने का चांस कोई नहीं छोड़ता है और 2015 में बाजीराव मस्तानी और दिलवाले की टक्कर ने वो पुराना दौर वापस ला दिया है। लेकिन इस बार दोनों ही फिल्मों में कौन हारेगा और कौन जीतेगा की रेस लगी है।

बस इसलिए हमने सोचा कि बॉलीवुड फैन्स को ये याद दिलाना काफी ज़रूरी है कि बॉलीवुड में कितनी बार ऐसा हुआ कि दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ीं भी और सुपरहिट भी हुईं, धुंआधार कलेक्शन के साथ। जानिए बॉलीवुड के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश -


जब तक है जान Vs सन ऑफ सरदार
2012 की दीवाली ने फैन्स को निराश भले ही किया हो पर बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई ताबड़तोड़ थी। शाहरूख खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार एक साथ रिलीज़ हुई थी।

गोलमाल रिटर्न्स Vs फैशन
दो मल्टीस्टारर फिल्में। सबको लगा था कि गोलमाल रिटर्न्स फैशन को खा जाएगी और शुरूआत में ऐसा लगा भी लेकिन प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत की फिल्म ने धीरे धीरे अपने लिए जगह बना ही ली। वहीं रोहित शेट्टी की गोलमाल 2 ने हंसी के दंगे करवाए थे।

तारे ज़मीन पर Vs वेलकम
सब जानते हैं कि आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं। इस बार भी वो कुछ ऐसा ही लेकर आए थे। और अक्षय कुमार की वेलकम को नॉर्मल मसाला फिल्म माना जा रहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में बखूबी टिकीं और लोगों के दिल में भी।

वीर ज़ारा Vs ऐतराज़
ऐतराज़ को वीर ज़ारा के सामने रिलीज़ करना एक गलती थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान के सामने कैसे टिक पाती लेकिन धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी थी और बेहतरीन रिव्यू के बाद फिल्म ने शाहरूख के सामने भी एवरेज से ऊपर कमाई की थी।

घायल Vs दिल
आमिर खान और माधुरी दीक्षित के रोमांस के साथ सनी देओल मीनाक्षी शेषाद्रि का एंग्री अवतार। लेकिन लोगों ने दोनों फिल्म देखीं और दोनों ही फिल्म को काफी पसंद किया गया। दोनों ही फिल्में उस साल की टॉप 10 बॉक्स ऑफिस में थीं।

शोले Vs जय संतोषी मां
ये बॉलीवुड का सबसे बड़ा और दिलचस्प क्लैश था। एक तरफ रमेश सिप्पी की शोले और दूसरी तरफ जय संतोषी मां। दोनों ही फिल्में रिलीज़ होते के साथ ही लोगों का ध्यान खींचने लगी थीं। और जय संतोषी मां आज भी पौराणिक फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर रहती है।

राजा हिंदुस्तानी Vs घातक
एक बार फिर आमिर खान और सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर भिड़ें। राजा हिंदुस्तानी ने तहलका मचाया तो घातक को भी अच्छे खासे दर्शक वर्ग ने पसंद किया था।

लगान Vs गदर
सनी देओल और आमिर खान में कुछ है। हालांकि इस बार तो कुछ ज़्यादा ही हो गया। लगान और गदर दोनों ही फिल्में पीरियड ड्रामा थीं और बॉक्स ऑफिस की दोनों फिल्मों ने मिलकर बैंड बजा दी थी।

बिग बी की चार फिल्में
इन चार फिल्मों की रिलीज़ डेट एक ही नहीं थी लेकिन फिर भी ये चार फिल्में आस पास रिलीज़ हुई थीं और अमिताभ बच्चन भी मानेंगे कि इन चारों फिल्मों ने उनका करियर बदल दिया। पहली दो फिल्में थीं कसमें वादे और डॉन।

अगली दो फिल्में थीं त्रिशूल और मुकद्दर का सिकंदर। चारों फिल्में दो हफ्तों के भीतर रिलीज़ हुईं थीं और एक ही महीने में अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के स्टार बन गए थे।

अर्थ Vs सिलसिला
दोनों ही फिल्मों में दिलचस्प बात ये थी कि दोनों ही फिल्में विवाहेत्तर संबंधों पर बनी थीं। हालांकि अर्थ लोगों को ज़्यादा पसंद आई थी और सिलसिला उस साल की सबसे कंट्रोवर्शियल फिल्म थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X