..................... Ajay Devgn is planning to make Tanaaji Biopic in 3D - Hindi Filmibeat

अजय देवगन का धमाका - 300 करोड़ क्लब में दनदनाती ENTRY

संजय लीला भंसाली की पद्मावत ने लोगों को थोड़ी हिम्मत तो दे दी है। फिल्म को 3D में रिलीज़ किया गया था। काफी कंट्रोवर्सी के बावजूद फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई।

और अब अजय देवगन भी अपनी अगली फिल्म के साथ 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने की प्लानिंग पूरी कर चुके हैं। दरअसल, खबर है कि अजय देवगन भी तानाजी बायोपिक को 3D में बनाने का प्लान कर रहे हैं।

ajay-devgn-is-planning-make-tanaaji-biopic-in-3d

तानाजी बायोपिक के बारे में ज़्यादा डीटेल्स फिलहाल किसी के पास नहीं है। अभी अजय देवगन टोटल धमाल की शूटिंग कर रहे हैं जिसके बाद वो लव रंजन की एक फिल्म कर रहे हैं। इसके बाद अजय देवगन की तानाजी बायोपिक पर काम शुरू होगा।

पहले माना जा रहा था कि फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी लेकिन फिलहाल ऐसा लग नहीं रहा है। लेकिन जिस बड़े स्तर पर अजय देवगन तानाजी की तैयारी कर रहे हैं, ये तय है कि उनकी ये फिल्म उनका 300 करोड़ी धमाका हो ज़रूर सकती है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय देवगन से पूछा गया कि ज़्यादातर ऐतिसाहिक फिल्में कंट्रोवर्सी से घिर जाती हैं। चाहे वो बाजीराव मस्तानी रही हो या जोधा अकबर। हाल ही में पद्मावत को लेकर दंगे तक हो गए। वहीं कंगना रनौत की मणिकर्णिका भी पिसी नज़र आ रही है।

इस पर अजय देवगन का सीधा जवाब था कि अगर इतिहास को तोड़ा मरोड़ा नहीं जाए और जो जैसा है वैसा ही पेश किया जाए तो किसी कंट्रोवर्सी का सवाल ही नहीं उठता है। और हो सकता है कि इस तैयारी के साथ वो 300 करोड़ क्लब में दनदनाते हुए एंट्री लेंगे।

यानि कि अजय देवगन तानाजी के लिए हर संभव तैयारी करते दिख रहे हैं। आइए, नज़र डालते हैं बॉलीवुड के 300 करोड़ क्लब पर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X