अजय देवगन का धमाकेदार कैमियो, फैन हो गए ये सुपरस्टार, कर डालीं ताबड़तोड़ तारीफें
पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में बदलते ट्रेंड का असर दिखाई दे रहा है.. जहां एक तरफ सलमान खान-शाहरुख खान जैसे स्टार्स की फिल्में ऑडिएंस रिजेक्ट कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अच्छे कंटेंट वाली फिल्में हिट हो रही हैं। इन्हीं सबके बीच ताबड़तोड़ चल रही है रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा.. इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं ऑडिएंस के बीच सिंबा की जबरदस्त तारीफों का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। जिसकी एक वजह इस फिल्म के धमाकेदार कैमियो भी है।
[सुपर 30 की रिलीज डेट आगे बढ़ी, कारण जानकर चौंक जाएंगे, टल गया महाक्लैश]
बता दें कि सिंबा में अजय देवगन और अक्षय कुमार ने कैमियो किया था। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा में रहा सिंघम के तौर पर अजय देवगन का कैमियो.. वहीं जब रणवीर से अजय देवगन को लेकर सवाल किया गया तो उनका रिएक्शन किसी फैन से कम नहीं था। रणवीर सिंह ने कहा 'वो मेरे स्क्रीन आइडियल हैं, मैं उनके आस-पास किसी फैन ब्वॉय की तरह घूमता रहता था। वे जिसने बड़े सुपरस्टार हैं उतने ही सरल हैं, वे अपने आस-पास एक सुपरस्टार का औरा लेकर चलते हैं।'

रणवीर के बयान से एक बात तो साफ है कि वे अजय देवगन के बहुत बड़े फैन हैं। खास बात ये भी है कि ये धमाकेदार कॉम्बिनेशन एक बार फिर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में देखने को मिलेगा। जिसमें रणवीर और अजय देवगन पुलिसवाले के किरदार में कैमियो करेंगे। आगे जानें सिबा ने अब तक बना लिए कौन-कौन से रिकॉर्ड-


Click it and Unblock the Notifications