OUCH: अजय देवगन ने मांगी माफी...कहा मैं बहुत शर्मिंदा हूं!
अजय देवगन के दिन काफी समय से अच्छे नहीं चल रहे हैं। ऊपर से उनकी आने वाली दोनों फिल्में क्लैश हो रही है। ऐसे में अजय देवगन पर इसका काफी असर पड़ रहा है। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट की मानें तो एक इवेंट में अजय देवगन इतना शर्मिंदा हो गए कि पूछिए मत।
हुआ यूं कि अजय किसी इवेंट में पहुंचे थे और वहां उनसे किसी ने वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई का एक डायलॉग बोला और कहा कि इसे अपने अंदाज़ में बोलें प्लीज़।

अजय ने रिक्वेस्ट को अनदेखा कर दिया। फिर उन्हें वही डायलॉग बोला गया तो अजय ने माफी मांगते हुए कहा कि मुझे और शर्मिंदा मत करिए प्लीज़। मुझे याद भी नहीं है कि ये किस फिल्म का डायलॉग है।
इसके बाद अजय ने सिंघम का एक डायलॉग बोलकर मामला रफा दफा कर दिया। अब जिस डायलॉग की बात हो रही है वो ये था - 'चौकी होगी पुलिसवालों की लेकिन शहर के कमिश्नर तो हम ही है।'
लेकिन ये इतनी बड़ी बात भी नहीं है। हर एक्टर की लाइफ में ऐसा एक दिन तो आ ही जाता होगा। कभी कभी चीज़ें याद नहीं रहती हैं। बस हम उम्मीद करते हैं कि बादशाहो और गोलमाल अगेन के साथ अजय देवगन धमाकेदार वापसी करें।


Click it and Unblock the Notifications
