अजय देवगन को मिलने वाला है शिवाय के सेट पर SURPRISE!
अजय देवगन आजकल अपनी आने वाली फिल्म शिवाय के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। फिल्हाल वो बुल्गारिया में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं लेकिन ये शेड्यूल कुछ ज़्यादा ही लंबा हो गया है।
और अजय देवगन घर को बहुत मिस कर रहे हैं। ऐसे में उनके बच्चों ने मिलकर उन्हें बुल्गारिया में ही सरप्राइज़ देने का प्लान बनाया है। मिड डे को एक सूत्र ने बताया कि नीसा और युग ने ये सरप्राइज़ प्लान किया है और काजोल उन्हें लेकर 16 तारीख को बुल्गारिया जाएंगी।
[DHAMAKA: अजय देवगन के बैक 2 बैक 10 फिल्मों का प्लान]
हालांकि इससे पहले भी काजोल दिलवाले की शूटिंग बुल्गारिया में कर चुकी हैं और अब अजय देवगन की शिवाय की शूटिंग भी वहीं चल रही है। फिल्म अक्टूबर में रिलीज़ होनी है इसलिए इस पर तेज़ी से काम चल रहा है।
[MUST READ: अपने बॉयफ्रेंड पर अजय से सलाह लेती थीं काजोल]
वहीं सूत्रों की मानें तो फिल्म करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल से क्लैश करेगी। हालांकि ऐ दिल है मुश्किल में काजोल के कैमियो की खबरें हैं पर फिर भी फिल्म के क्लैश को कोई नहीं रोक सकता।
यहां मिलिए शिवाय की पूरी कास्ट से -


Click it and Unblock the Notifications














