अक्षय कुमार के लिए अजय देवगन ने 2 बार किया ये काम!
अजय देवगन और अक्षय कुमार काफी पुराने को स्टार्स हैं, लेकिन आज तक दोनों में कंपिटीशन कभी नहीं हुआ। दोनों ही अपनी फिल्मों पर फोकस करते हैं। लेकिन अजय देवगन ने अक्षय कुमार के रूस्तम ट्रेलर की जितनी तारीफें लिखी हैं, उसे पढ़कर मज़ा आ जाएगा।
[#Exclusive: ट्रेलर पर ऋतिक का REACTION!]
दरअसल, अक्षय कुमार के रूस्तम ट्रेलर की तारीफें सब कर रहे हैं लेकिन अजय देवगन ने काफी स्पेशल मेसेज लिखा। अजय देवगन ने रूस्तम की तारीफ करते हुए लिखा कि काफी समय बाद मैंने कोई चीज़ दोबारा देखनी चाहिए। ये ट्रेलर इतना शानदार है।

इससे पहले भी ऋतिक रोशन से लेकर अर्जुन कपूर और अनुपम खेर तक अक्षय कुमार के रूस्तम ट्रेलर की तारीफ कर चुके हैं।ऋतिक ने लिखा कि अक्षय कुमार, रूस्तम का ट्रेलर शानदार लग रहा है। अच्छी फिल्में अच्छी पसंद से बनती हैं। क्यों ट्विंकल?
इस पर अक्षय कुमार ने जवाब दिया कि मैं तुम्हारी बात से बिल्कुल सहमत हूं ऋतिक। मोहनजोदड़ो जैसे काल के ऊपर पूरी फिल्म बनाने के लिए हिम्मत चाहिए। इस काम के लिए तुम्हारे जज़्बे को सलाम।
[#MohenjodaroTrailer: 3 मिनट में निकाल ली गईं इतनी गलतियां!]
रूस्तम और मोहनजोदड़ो एक ही दिन क्लैश हो रही है यानि कि 12 अगस्त। ऐसे में दोनों ही एक्टर्स अपनी फिल्मों में जान झोंक देंगे। खासतौर से ऋतिक रोशन के लिए ये काफी बड़ी चुनौती है क्योंकि उनके मोहनजोदड़ो ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद नहीं किया था। बल्कि ट्रेलर रिलीज़ होते ही उसमें काफी गलतियां भी निकाल ली गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications