First LOOK: फिल्म 'तानाजी' से अजय देवगन की पहली झलक रिलीज- जबरदस्त गंभीर अंदाज
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म तानाजी का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में अजय देवगन तानाजी के लुक में काफी जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं। कोई शक नहीं फैंस इस पोस्टर को देखकर फिल्म के लिए और उत्साहित हो जाएंगे। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। अजय देवगन के साथ फिल्म में काजोल और सैफ अली खान भी दिखेंगे। फिल्म को अजय देवगन के साथ भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। बता दें, तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा- दिमाग, जो इतना तेज था, जैसे तलवार।


Click it and Unblock the Notifications











