..................... ajay devgn and ileana dcruz romance in nusrat fateh ali khan - Hindi Filmibeat

'मेरे रश्के कमर' के बाद रेड में अजय देवगन, नुसरत साहब के इस गाने में करेंगे रोमांस

अजय हिंदी सिनेमा के एक ऐसे सुपरस्टार है जिनको लोगों का काफी प्यार मिलता है और उनकी फिल्में बहुत कम ही फ्लॉप होती है। इन दिनो अजय समाज से जुड़ी हुई फिल्में और करप्शन से जुड़ी हुई फिल्में कर रहे है। अजय देवगन ने सिंघम में एक भ्रष्ट नेता के साथ लड़ाई की तो वहीं दृश्यम जैसी फिल्म में काफी अच्छी एक्टिंग की थी।

कॉमेडी की बात करें को अजय देवगन उसमे भी पीछे नहीं है। कॉमेडी फिल्म गोलमाल 3 ने तो आकर कमाल कर दिया था और अजय देवगन की पहली 200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली फिल्म बनी थी। इन अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म रेड में व्यस्त चल रहे है और उसकी प्रमोशन कर रहै है।

ajay devgan, ileana d cruz, raid, अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, रेड

अजय देवगन पाकिस्तानी मशहूर सिंगर नुसरत फतेह अली खान के बहुत बड़े फैन है और उनको काफी पसंद करते है। इसके चलते ही नुसरत फतेह अली खान का एक बहुचर्चित गाना जो पूरे विश्व में सना जा रहा है मेरे रश्के कमर को अपनी फिल्म बादशाहो में इस्तेमाल किया था और गाना खूब चला था।

इसी में एक और कड़ी जोड़ते हुए अजय देवगन का नुसरत फतेह अली प्रेम फिर से जाग गया है और वो एक बार फिर से नुसरत साहब के गाने में रोमांस करते हुए नजर आएंगे। जीं है हम बात कर रहे फिल्म रेड की जिसमे नुसरत साहब का फेमस गाना नित खैर मंगा गाना फिल्माया जा रहा है।

बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भी नजर आएंगी जो कि गाने में अजय देवगन के साथ रोमांस करेगी। आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो कि लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। लोगो ने इसके ट्रेलर को देखकर अजय देवगन के कैरेक्ट की तारीफ की है और लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

इस फिल्म मे अजय देवगन एक ईमानदार इनकनटैक्स ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे है जो कि एक बहुत बड़े और क्रिमिनल बैकग्राउंड के आदमी से टकरा जाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अजय देवगन का ट्रांसफर 49 बार हो चुका होता है। इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो चुका है।

फिल्म के पृष्ठभूमि की बात करें तो ये एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। ये फिल्म यूपी में पड़ी एक बहुत बड़ी रेड से प्रभावित होकर बनाई गई है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 16 मार्च को पूरे देश में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X