30 साल पुराना स्टंट दोहराते हुए अजय देवगन ने दी हिंट, क्या 'फूल और कांटे' का बनेगा सीक्वल?

अभिनेता अजय देवगन ने नए प्रोजेक्ट की हिंट देते हुए शानदार स्टंट वीडियो शेयर किया है। अजय देवगन के करियर का सबसे मशहूर स्टंट और अब तक का सबसे स्टंट कहना गलत नहीं होगा। 30 साल पुराना ये स्टंट उनकी फिल्म फूल और कांटे में था। जिसे एक बार फिर से अजय देवगन ने दोहराया है।

अजय देवगन ने नए वीडियो में स्टंट करते हुए दिखाई दिए। दो ट्रक के ऊपर खतरनाक स्टंट करते हुए अजय देवगन का ये वीडियो वायरल होने वाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 30 साल पुराना स्टंट एक बार फिर दोहराया जा रहा है।

Ajay Devgn

साथ ही उन्होंने नए प्रोजेक्ट के बारे में हिंट देते हुए लिखा, इस बार एंटरटेमेंट की गांरटी के साथ कुछ नया आने वाला है। ज्यादा जानकारी के लिए बने रहे। अजय देवगन 15 सितंबर को इस बारे में ज्यादा डिटेल देंगे।

बियर ग्रिल्स के साथ आएंगे नजर

बियर ग्रिल्स के साथ आएंगे नजर

इन दिनों लगातार खबरें आ रही हैं कि मैन वर्सेज वाइल्ड शो में अजय देवगन नजर आएंगे। रजनीकांत, अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी मशहूर हस्ती के बाद अजय देवगन बेयर ग्रिल्स के साथ उनके शो में नजर आएंगे।

अजय देवगन की नई फिल्म को लेकर कयास शुरू

अजय देवगन की नई फिल्म को लेकर कयास शुरू

अजय देवगन के इस वीडियो के साथ ही उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाना शुरू हो गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बेयर ग्रिल्स के शो का ही वह ऐलान कर सकते हैं।

फूल और कांटे का सीक्वल?

फूल और कांटे का सीक्वल?

कुछ का कहना है कि अजय देवगन अपनी नई फिल्म का ऐलान करेंगे।वहीं कुछ लोगों को ये भी लग रहा है कि कहीं अजय देवगन अपनी फूल और कांटे फिल्म का सीक्वल तो नहीं लेकर आ रहे।

400 करोड़ की फिल्म का होगा ऐलान?

400 करोड़ की फिल्म का होगा ऐलान?

अजय देवगन को लेकर हाल में ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह 400 करोड़ी फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट को उनका ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर अभी तक ऐलान नहीं हुआ है।

बेटे के साथ वेकेशन पर

बेटे के साथ वेकेशन पर

इन दिनों अजय देवगन अपनी तमाम फिल्मों से ब्रेक लेकर बेटे युग का जन्मदिन सेलिब्रेट करने छुट्टियों पर पहुंचे हैं। उन्होंने वेकेशन से बेटे युग के साथ तस्वीर भी पोस्ट की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X