अजय देवगन ने शुरु की 'सिंघम 3' की तैयारी, तस्वीर शेयर कर दिया एक बड़ा हिंट, फैंस हुए क्रेजी
सूर्यवंशी की रिलीज के साथ ही फैंस का सिंघम 3 के लिए इंतजार शुरु हो चुका है। हालांकि निर्देशक रोहित शेट्टी इस बारे में कुछ बोलने से बचते नजर आए, लेकिन सुपरस्टार अजय देवगन ने सिंघम 3 की घोषणा का एक बड़ा संकेत दिया है। एक्टर ने अपने चर्चित किरदार बाजीराव सिंघम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
तस्वीर पोस्ट करते हुए अभिनेता ने लिखा, "If you know, you know." इस तस्वीर के साथ ही ट्विटर पर फैंस सिंघम 3 को लेकर अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं और फिल्म टॉप ट्रेडिंग में आ चुकी है। सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म का लंबे समय से फैंस को इंतजार है।

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ''किंग ऑफ कॉप सिंघम की वापसी।'' वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "ऑल द बेस्ट सर, सिंघम 3 में अक्की सर का मास लेवल एंट्री चाहिए... जैसे सर ने आपको सूर्यवंशी में दिया थे।"
गौरतलब है कि सिंबा के क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने 'सूर्यवंशी' का ऐलान कर दिया था। फिल्म की कहानी की एक झलक लोगों को वहीं मिल गई थी। उसी तरह अब अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' के क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने फैंस को 'सिंघम 3' की झलक दिखाई है।

सिंघम 3
सूर्यवंशी में एक सीन के दौरान एक पुलिस वाले को डायलॉग कहते दिखाया है कि किस तरह आर्टिकल 370 को हटाने की वजह से कश्मीर में आतंकवादियों गतिविधि में एक बड़ी बाधा उत्पन्न हुई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अब सिंघम 3 को इसी के साथ जोड़ा जाएगा। इसके घटना से जुड़ी कुछ सच्ची घटनाएं दिखाई जाएंगी। साथ ही दिखाया जाएगा कि सरकार के इस कदम ने आतंकवादी संगठनों को कैसे हिला दिया है।

मुख्य विलेन होंगे जैकी श्रॉफ
सिंघम 3 में अजय देवगन के अपोजिट मुख्य विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे जैकी श्रॉफ। सूर्यवंशी में जैकी श्रॉफ आतंकी संगठन लश्कर के चीफ उमर हाफिज़ का किरदार निभा रहे हैं।
सूर्यवंशी में उनके किरदार को जिंदा रखा गया है, लेकिन क्लाईमैक्स में सिंघम और उमर हाफिज़ के बीच फोन पर संवाद चलता है.. और अंत में सिंघम उसे कहता है कि तुम्हारा खात्मा तो मैं ही करूंगा।

बड़े स्तर पर होगी शूटिंग
फिल्म सिंघम गोवा में सेट किया गया था, उसके बाद सिंघम रिटर्न्स में मुंबई की कहानी थी। और अब, रोहित शेट्टी और अजय देवगन सिंघम 3 को एक स्तर और ऊपर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सिंघम रिटर्न्स के 9 साल बाद
अफवाह है कि सिंघम 3 को 15 अगस्त 2023 में रिलीज करने की प्लानिंग है। बहरहाल, रोहित शेट्टी और अजय देवगन स्टारर सिंघम रिटर्न्स साल 2014 में 15 अगस्त के दिन ही रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की ओपनिंग की थी। पहले वीकेंड में ही फिल्म ने 77 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म ने कुल 140 करोड़ का लाईफटाईम बिज़नेस किया था और ये अजय देवगन के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

सिंघम 3 में आतंकवाद की कहानी
सिंघम 3 आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर सेट होगा, जिसमें हीरो आतंकवादी संगठनों को पकड़ने के लिए पाकिस्तान तक पहुंचेगा। सिंघम की कहानी ठीक वहीं से शुरु होगी, जहां पर सूर्यवंशी को खत्म किया गया है।

आगे बढ़ेगी कहानी
सिंघम 3 में एक बार फिर सूर्यवंशी और सिंबा भी साथ दिखेंगे। दरअसल सूर्यवंशी में हमने देखा कि उमर हाफिज (जैकी श्रॉफ) के बेटों को एटीएस ने मार गिराया है। उनकी मौत से बौखलाए हुए उमर को सिंघम ने सीधे चैलेंज दिया है कि वो उसके घर में आकर उसे मारेगा। उमर हाफिज पीओके में छुपा हुआ है। सिंघम में हम शिवगढ़ के बाजीराव सिंघम को देश के वांटेड आंतकवादी का खात्मा करते हुए देखेंगे।

जल्द होगी घोषणा
रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही रोहित शेट्टी अपनी इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि फिल्म 2022 के अंत तक ही फ्लोर पर जाने की संभावना है। तब तक अजय देवगन अपनी मौजूदा घोषित फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगे। इधर रोहित शेट्टी भी अपनी अगली फिल्म 'सर्कस' की रिलीज फाइनल करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











