अजय देवगन ने दिया अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में धमाकेदार Twist
अजय देवगन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी के बारे में बात की और फिल्म की एक धमाकेदार डीटेल की तरफ इशारा किया है। अजय देवगन ने बताया कि जिस हिसाब से फिल्म बनाई जा रही है, मुमकिन है कि रोहित शेट्टी फिल्म में एक दमदार महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार भी डालें। शायद इसकी तलाश चल रही है।
यानि कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड हीरोइन भी दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हो सकती है। हाल ही में अफवाहें थीं कि फिल्म के लिए रोहित शेट्टी ने कैटरीना कैफ को अप्रोच किया है । अगर वाकई ऐसा है, तो फिर कैटरीना कैफ को पहली बार ज़बरदस्त एक्शन करते देखना अपने आप में एक अनुभव होगा।

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी का पुलिस यूनिवर्स फैन्स को काफी आकर्षित कर रहा है। सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी के बाद एक महिला पुलिस ऑफिसर के इस यूनिवर्स में आने से रोहित शेट्टी का ये यूनिवर्स पूरा लगेगा। अब देखना है कि अजय देवगन की ये बात कितनी सच साबित होती है।
वैसे सूर्यवंशी की शूटिंग अक्षय कुमार के बिना ही गोवा में शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार फिलहाल अपनी आने वाली तीन फिल्में - केसरी, गुड न्यूज़ और मिशन मंगल को पूरा करने में जुटे हैं जिसके बाद वो सूर्यवंशी पर काम शुरू करेंगे।
मिलिए बॉलीवुड की बेस्ट महिला पुलिस ऑफिसर से -


Click it and Unblock the Notifications











