..................... कोरोना की तबाही के बीच अजय देवगन की बड़ी मदद, 20 कोविड ICU बेड्स बनाने के लिए की आर्थिक मदद | Ajay Devgn helping in the fight against corona time set up 20-bed for Covid ICU - Hindi Filmibeat

कोरोना की तबाही के बीच अजय देवगन की बड़ी मदद, कोविड ICU बेड्स बनाने के लिए दी आर्थिक सहायता

कोरोना ने देशभर में तबाही मचाई हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है। देश में तीन लाख से भी ज्यादा केस रोजाना सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी जैसे शहर हैं। देशभर में ऑक्सीजन, दवाएं और बेड्स की किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे में अब सिघंम स्टार अजय देवगन ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

अजय देवगन ने बॉलीवुड के अपने सहयोगियों की मदद से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को एक करोड़ की राशि डोनेट की है। इसकी मदद से 20 कोविड बेड्स बनाने को मदद मिलेगी है। ये मुंबई के शिवाजी पार्क के एरिया में बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये राशि अजय देवगन की संस्था एनवाय फाउंडेशन द्वारा दान की गई है। इस बारे में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विंदू दारा सिंह ने भी ट्विटर पर पोस्ट लिखा।

 Ajay Devgn

इन कोविड बेड्स आईसीयू में पैरा-मॉनिटर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन समेत तमाम जरूरी सेवाओं उपलब्ध होंगी। इन आईसीयू को पी डी हिंदुजा अस्पताल, बीएमसी, बॉलीवुड के आपसी सहयोग से बनाया जाएगा। अजय देवगन द्वारा की गई इस बड़ी मदद की सभी सराहना कर रहे हैं।

वहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। कोई लोगों को खाना खिला रहा है तो किसी ने सीएम राहत कोष में आर्थिक मदद की। वहीं सोशल मीडिया के जरिए ढेर सारे बॉलीवुड स्टार्स संसाधनों को उपलब्ध करवा रहे हैं।

आलिया भट्ट भी कर रही मदद

आलिया भट्ट भी कर रही मदद

आलिया भट्ट ने कोरोना के इस कठिन समय में मदद कर रही हैं। उन्होंने सही संसाधनों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। वह बीएमसी व ऑक्सीजन, बेड्स की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

सलमान खान की कोविड में मदद

सलमान खान की कोविड में मदद

सलमान खान ने कोरोना काल में मदद का दायरा बढ़ा दिया है। वह गरीबों, और जरूरतमंदों को भोजन करवा रहे है।

अक्षय कुमार का 1 करोड़ का दान

अक्षय कुमार का 1 करोड़ का दान

गौतम गंभीर फाउंडेशन में अक्षय कुमार ने एक करोड़ का दान किया है। ये दान ऑक्सीजन, बेड्स व दवाओं के लिए दिया गया।

सोनू सूद सदाबहार

सोनू सूद सदाबहार

सोनू सूद पिछले साल से लगातार मदद कर रहे हैं। इस बार भी उन्होंने कोविड हेल्पलाइन नंबर जारी किए और फ्री में तमाम सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।

भूमि पेडनेकर और पलक मुच्छल

भूमि पेडनेकर और पलक मुच्छल

इस बार सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और सिंगर पलक भी काफी सराहनीय काम कर रही हैं। दोनों लोगों की मदद कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X