फिल्म 'मेडे' की अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए रूस रवाना हुए अजय देवगन, अहम सीन्स की तैयारी, जानें डिटेल्स
अजय देवगन इन दिनों बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। अब जबकि इंटरनेशनल ट्रैवलिंग की अनुमति दे दी गई है, अभिनेता अपनी फिल्म 'मेडे' की अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन और उनकी टीम मॉस्को के लिए उड़ान भर चुकी है और वहां एक हफ्ते तक रुकेगी। वहां अलग अलग लोकेशंस पर शूटिंग होनी है। रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी भी साथ होंगे।
रूस में फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन्स की शूटिंग होनी है। इससे पहले अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म की काफी शूटिंग मुंबई और हैदराबाद में की गई है। फिल्म में अजय देवगन और रकुल पॉयलेट की भूमिका निभाते दिखेंगे।

मेडे 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में अजय देवगन ने मुंबई में ही फिल्म 'थैंक गॉड' की शूटिंग पूरी की और अब मेडे में व्यस्त हो गए हैं। इस फिल्म में अभिनय के अलावा, अजय देवगन ने निर्देशन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी उठाई है।
इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2020 से ही शुरु हो चुकी थी। लेकिन कोविड की वजह से इसकी इंटरनेशनल शेड्यूल टाल दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











