..................... Ajay Devgn to groove to another remake song for Akiv Ali Luv Ranjan's next - Hindi Filmibeat

अजय देवगन का धमाकेदार SURPRISE: या तो टिकेगा या फिर बिकेगा

अजय देवगन आजकल लव रंजन और आकिव अली की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म रॉम कॉम है और अजय देवगन का साथ दे रहे हैं जिमी शेरगिल, तबू और राकुल प्रीत सिंह।

अब खबर है कि इस फिल्म में भी अजय देवगन वही कर रहे हैं जो कर कर के आजकल वो काफी फैन्स का दिल बटोर रहे हैं। वो है रीमेक गाना। इस फिल्म में भी 90 के दशक का एक धमाकेदार पंजाबी गाना रीमेक किया जा रहा है।

ajay-devgn-groove-another-remake-song-akiv-ali-luv-ranjan-s-untitled-film

गौरतलब है कि हाल फिलहाल में अजय देवगन बैक 2 बैक चार गाने रीमेक कर चुके हैं। बादशाहो में मेरे रश्के कमर, इसके बाद रेड में नित खैर मांगा और सानु एक पल चैन ना आवे। वहीं गोलमाल अगेन में भी नींद चुराई मेरी का रीमेक था।

अब ये अजय देवगन का पांचवा रीमेक होगा। इस बार अजय देवगन 99 की हिट पंजाबी एल्बम मुखड़ा देख के का गाना दिल दा पता नहीं रीमेक करने जा रहे हैं। ये गाना मशहूर पंजाबी सिंगर सुरजीत बिंद्राखिया का सुपरहिट नंबर था। गाने को कोरियोग्राफ करेंगे बॉस्को सीज़र और ये एक पार्टी नंबर होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में रीमेक गानों की दर्शकों ने काफी धज्जियां उड़ाई हैं। इसका सबसे ताज़ा शिकार हुआ जैकलीन फर्नांडीज़ का एक दो तीन। लेकिन अजय देवगन इस मामले में काफी लकी रहे हैं।

अब उन्हें रीमेक गाने दर्शकों की डिमांड लग रही हो या फिर सच में फिल्म की डिमांड हो। हाल ही में लव रंजन की सोनू के टीटू की स्वीटी में भी टोटे टोटे हो गया और दिल चोरी साड्डा हो गया रीमेक किया गया और ज़बर्दस्त हिट रहा है।

ऐसे में अजय देवगन का ये गाना भी टिकेगा और काफी बिकेगा, इसकी सभी को उम्मीद है। वैसे जानिए वो बॉलीवु़ड रीमेक गाने जो चार्टबस्टर थे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X