सिंघम 3 के लिए फैंस का इंतजार खत्म, अजय देवगन का जबरदस्त VIDEO, तो क्या जल्द होगा ऐलान !

बॅालीवुड एक्टर अजय देवगन की सीरीज रुद्र का ट्रेलर रिलीज हो चुका है लेकिन इसी के साथ इस बात की भी चर्चा तेज हो गई है कि उनकी फिल्म सिंघम 3 भी जल्द सबके सामने आ सकती है। खुद अजय देवगन ने इसकी तरफ इशारा दिया है और फैंस के लिए बड़ी खबर साझा की है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें वह कई सारे सवालों के जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन इस सवालों के जवाब के बीच में सिंघम 3 की तरफ एक बड़ा हिंद देते हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन इस वीडियो में कई सवालों का जवाब देते हैं। साथ ही अपने पसंदीदा किरदार के बारे में भी जानकारी साझा करते हैं।

Ajay Devgn

अजय देवगन से पहला सवाल पूछा गया कि वह सुपरहीरो या सुपर विलेन में से कौन सा किरदार निभाना पसंद करेंगे। एक्टर इस पर जवाब देते हुए कहते हैं कि सुपरविलेन। दूसरे सवाल उनसे पूछा जाता है कि वह किसी फिल्म का रीमेक बनाना पसंद करेंगे या फिर सीक्वल। इस पर अजय देवगन अपनी अंगुलियों से तीन इशारा करते हुए बोलते हैं सीक्वल। फिर यह बोलने के साथ ही बैकग्राउंड में सिंघम का टाइटल ट्रैक सुनाई देने लगता है।

आगामी फिल्म सिंघम 3 को लेकर बड़ी घोषणा

आगामी फिल्म सिंघम 3 को लेकर बड़ी घोषणा

इसी के साथ फैंस इस बात का अंदाजा लगाने लगे हैं कि अजय देवगन जल्द ही अपनी आगामी फिल्म सिंघम 3 को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। वैसे अजय देवगन के पास कई फिल्में कतार में है। जिस फिल्म की इन दिनों चर्चा हो रही है वो आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी है। जो कि 25 फरवरी को रिलीज हो रही है।

अजय देवगन की फिल्म आरआरआर और रनवे

अजय देवगन की फिल्म आरआरआर और रनवे

अजय देवगन की दूसरी फिल्म आरआरआर है। रनवे 34 के साथ अजय देवगन बड़े पर्दे पर राज करते नजर आयेंगे। वैसे अजय देवगन की फिल्मों की कमाई बीते कई सालों में काफी अच्छी रही है। करोड़ों की कमाई करने वाले स्टार साबित हो चुके हैं अजय देवगव।

अजय देवगन बॉक्स ऑफिस

अजय देवगन बॉक्स ऑफिस

साल 2020 जनवरी में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी की लाइफटाइम कमाई 279 करोड़ के करीब की रही है। साल 2017 में रिलीज हुई गोलमाल अगेन की कमाई 200 करोड़ के करीब की रही है। साल 2014 में रिलीज हुई सिंघम रिटर्न की लाइफ टाइम कमाई 140 करोड़ के करीब की रही।

अजय देवगन की कमाई

अजय देवगन की कमाई

साल 2011 में रिलीज हुई सिंघम ने 100 करोड़ के करीब की कमाई की। सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी ने भी अपना फोकस अजय देवगन की सिंघम पर फिर से ला दिया है। जो कि रोहित शेट्टी के पुलिस थ्रिलर का अगला कदम होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X