कौन लेता है घर के फैसले? Ajay Devgn का मजेदार जवाब सुनकर हंसने लगीं काजोल!

सुपरस्टार अजय देवगन को लेकर मशहूर है कि अक्सर कि वो काफी कम बोलते हैं लेकिन जो भी बोलते हैं वो काफी कमाल होता है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजय देवगन से एक ऐसा सवाल पूछ लिया जाता है जिसका जवाब काफी मजेदार होता है।
एक इवेंट पर काजोल और अजय देवगन दोनों मौजूद थे और इस दौरान एक शख्स पूछता है कि आपको हर तरह के फैसले कौन लेता है? आप या काजोल? इसपर अजय देवगन ने कुछ ऐसा कह डाला जो कि सुर्खियों में हैं।
अजय देवगन ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, तुम्हारी शादी हो गई है? जवाब आता है हां, इसके बाद अजय देवगन कहते हैं तो खुद बताओ कि तुम्हारे यहां फैसले कौन लेता है। जितने भी शादीशुदा हैं सभी का एक ही जवाब होता है। इसके बाद ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
कुछ समय पहले काजोल ने सोशल मीडिया से अचानक जाने को लेकर ऐलान कर दिया था जो कि चौकाने वाला था। हालांकि पता चला था कि ये प्रमोशनल था। काजोल और अजय देवगन अक्सर एक दूसरे को लेकर बातें करते रहते हैं। कुछ समय पहले काजोल ने अजय देवगन की कुकिंग स्किल को लेकर एक खुलासा किया था।
उन्होने बताया था कि, ''भले ही आपको इस बात पर यकीन ना हो, लेकिन अजय को कुकिंग करना बहुत अच्छा लगता है। हम अक्सर कहते हैं कुछ लोगों के हाथों में स्वाद होता है। अजय ऐसे ही कुक हैं, जो कोई भी डिश बनाते हैं और वो बड़ी लजीज बन जाती है। अजय कुकिंग का बहुत मजा लेते हैं और जब भी वो कुकिंग करते हैं, तो किचन का दरवाजा बंद कर लेते हैं।'' इसके बाद उनका बयान चर्चा में रहा था।


Click it and Unblock the Notifications