स्मोंकिग के लिए अजय देवगन पर जुर्माना

देखें : काजोल ने अर्जुन रामपाल का दिल तोड़ा
बेनॉलिकर ने बताया कि डीएचएस की निदेशक राजनंदा देसाई ने यह शिकायत दर्ज कराई है। धूम्रपान के खिलाफ काम करने वाली एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ), 'नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर टोबैको इरेडिकेशन' (एनओटीई) ने निदेशक के सामने देवगन के आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स परिसर में धूम्रपान करने की तस्वीरें पेश की थीं।
उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य विभाग ने अपराध शाखा में यह शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में इसे कार्रवाई के लिए हमारे पास भेजा गया। हमने तस्वीरें सत्यापित होने के बाद ही उन्हें नोटिस भेजने का फैसला लिया है।" गौरतलब है कि देवगन पर सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने के लिए दूसरी बार जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले उन्हें चण्डीगढ़ में एक सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने के लिए जुर्माना भरना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications