..................... Ajay Devgn film Total Dhamaal stunt scene leaked see pictures - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की टोटल धमाल की Leak तस्वीरें, दो सुपरस्टार की खतरनाक स्टंट, 300 फीट की छलांग

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में सुर्खियों में हैं। इसी बीच अजय देवगन की आने वाली मल्टी स्टारर फिल्म टोटल धमाल जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। बीते दिनों इस फिल्म में अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था जिसमें वे एक साथी के साथ नजर आ रहे थे। यह कोई बॉलीवुड एक्टर नहीं, बल्कि कई हॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुकी एक बंदरिया थी, जिसका नाम है क्रिस्टल है। वहीं इन सबके बाद हाल ही में इस फिल्म के सेट से कुछ शानदार तस्वीर लीक हुई हैं।

[सलमान खान का 26 जनवरी Dhamaka, 8 दिलचस्प बातें बनाएंगी ब्लॉकबस्टर फिल्म]

इन लीक तस्वीरों में अजय देवगन तो नहीं बल्कि सुपरस्टार अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित नजर आ रहे हैं। जी हां! इन तस्वीरों में अनिल कपूर- माधुरी के साथ एक कार में नजर आ रहे हैं जो किसी टूटे पुल पर अटकी हुई है। ये सीन फिल्म का सबसे बड़ा स्टंट सीन बताया जा रहा है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि ये सारे स्टंट अनिल कपूर और माधुरी ने खुद ही किए हैं। फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि आम तौर पर अनिल-माधुरी स्टंट नहीं करते लेकिन मैंने उनसे 300 फीट की ऊंचाई से छलांग लगवाई है। ये एक सीन हैं जहां टूटे पुल पर पहले ये दोनों कार चलाते हैं बाद में पानी में गिर जाते हैं।

ajay-devgn-film-total-dhamaal-stunt-scene-leaked-see-pictures

टोटल धमाल में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में होंगे। लंबे समय के बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी इस फिल्म में धमाल मचाते नजर आएगी। फिल्म 22 फरवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X