अजय देवगन की बड़ी फिल्म का तगड़ा बजट, 5 आलीशान सेट पर 7 करोड़ खर्च, हैरान रह जाएंगे
इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं हैं। बॉलीवुड में आलीशान और महंगे सेट्स का तो मानों ट्रेंड सा शुरू हो गया है। हाल ही में अजय देवगन भी इसी ट्रेंड में शामिल ही गए हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी आने वाली फिल्म तानाजी की। तानाजी के लिए भारी-भरकम बजट खर्च किया जा रहा है। हाल ही में सामने आया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान 5 सेट तैयार किए जाएंगे। इस पांचों सेट की पर कुल 7 करोड़ खर्च किए जाएंगे। ये सेट काफी भव्य रूप से सजाए भी जाएंगे।
[कमरे में बंद रहे नाना पाटेकर, अब शुरु कर दी Housefull 4 की शूटिंग, विवादों के बीच नहीं रोका काम]
बीते दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल भी नजर आ सकती हैं। बहरहाल अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। अजय देवगन की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म 25 सितंबर से फ्लोर पर आ चुकी है। फिलहाल फिल्म के सर्पोटिंग कास्ट के साथ शूटिंग चल रही है। जबकि अजय देवगन मिड- अक्टूबर से शूट शुरु करेंगे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी गई है। अजय देवगन की यह फिल्म 22 नवंबर 2019 को रिलीज की जाएगी।

तानाजी की बात करें तो.. यह अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्च किया जाने वाला है। अजय देवगन की अपनी वीएफएक्स कंपनी इस फिल्म पर काम कर रही है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications