खुशखबरी: अजय देवगन की सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बन गईं मां, बेटे को दिया जन्म !
सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का घर उनके बेटे का जन्म हुआ है। काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू माता-पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आ रही है। लेकिन अभी तक काजल अग्रवाल या फिर उनके पति की तरफ से बेटे के जन्म को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।
Recommended Video
बता दें कि काजल अग्रवाल प्रेग्नेंसी के दौरान काफी एक्टिव थीं। सोशल मीडिया पर फरवरी में उन्होंने अपनी गोद भराई की कई सारी तस्वीरें भी शेयर की थीं।

काजल अग्रवाल ने साल अपनी शादी, हनीमून से लेकर प्रेग्नेंट होने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के बीच पहुंचाई है। ऐसे में काजल अग्रवाल के फैंस इस खबर को एक्ट्रेस के जरिए मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
याद दिला दें कि काजल अग्रवाल ने नए साल के दिन 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। काजल ने सोशल मीडिया पर पति गौतम किचलू के साथ तस्वीर शेयर की। बता दें कि काजल अग्रवाल ने शादी के दो साल में ही मां बनने का फैसला लिया। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी 30 अक्टूबर 2020 को हुई।
कोरोना के दौरान प्राइवेट तरीके से काजल ने गौतम को अपना पति स्वीकार किया। काजल और गौतम ने कुछ साल तक एक दूसरे को डेट भी किया और इसके बाद शादी करने का फैसला लिया। फिलहाल फैंस सोशल मीडिया के जरिए काजल अग्रवाल को नए जीवन के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












